Home » राजस्थान » पेट में दर्द के बाद पुलिस इंस्पेक्टर की मौत:1 महीने पहले ही ट्रांसफर हुआ था, राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई

पेट में दर्द के बाद पुलिस इंस्पेक्टर की मौत:1 महीने पहले ही ट्रांसफर हुआ था, राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई

सीकर पुलिस लाइन के पुलिस इंस्पेक्टर रणवीर सिंह की आज मौत हो गई। पेट में दर्द होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। आज पोस्टमार्टम के बाद सीकर पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। अंतिम संस्कार झुंझुनूं जिले में उनके पैतृक गांव भोजासर में होगा।

बता दें कि 10 जुलाई को सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक द्वारा जारी की गई तबादला सूची में उनका ट्रांसफर रामगढ़ सेठान थाने में किया गया था। हालांकि बाद में उनका ट्रांसफर वापस पुलिस लाइन कर दिया गया। से पहले उन्होंने सीकर के दादिया,लक्ष्मणगढ़ सहित कई पुलिस थानों में अपनी ड्यूटी दी।

पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी

सीकर एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि हेल्थ इश्यूज के चलते रणवीर सिंह(59) पुत्र गंगारामको अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। आज पुलिस लाइन में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। रणवीर सिंह 3 महीने से पोस्टेड थे।

इंस्पेक्टर रणवीर सिंह की पार्थिव देह को पुलिस ट्रक में रवाना करते हुए।
इंस्पेक्टर रणवीर सिंह की पार्थिव देह को पुलिस ट्रक में रवाना करते हुए।

परिजनों के अनुसार पेट में तेज दर्द होने के बाद रणवीर सिंह को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। रणवीर सिंह के दो बेटे हैं। रणवीर सिंह 59 साल के थे। अगले साल जुलाई महीने में उनका रिटायरमेंट होने वाला था। इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

इंस्पेक्टर रणवीर सिंह के परिजनों से बात करते हुए पुलिस अधिकारी।
इंस्पेक्टर रणवीर सिंह के परिजनों से बात करते हुए पुलिस अधिकारी।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

ग्रेजुएट-12वीं पास युवकों ने बिजनेसमैन को ठगा:गिरोह का हर सदस्य अपना 10 प्रतिशत कमीशन रखकर रुपए करता था ट्रांसफर; दिल्ली से पकड़े गए

अजमेर में पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर बिजनेसमैन से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।