Home » राजस्थान » बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत तीन आरोपियों की करीब 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज करवाई है। इनमें सदर थाना क्षेत्र की मेहरून्निशा के नाम 1 करोड़ रुपए की संपत्ति और रंजीतपुरा थाना क्षेत्र के दो भाइयों की 41.85 लाख रुपए की संपत्ति शामिल है। पुलिस के अनुसार नशा तस्करी से अर्जित आय से बनाई गई अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है और उन्हें जल्द फ्रीज करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

सदर की महिला के नाम मकान और आवासीय भूखंड

सदर थाना क्षेत्र में मेहरून्निशा पत्नी मुराद अली के नाम दो संपत्तियों को फ्रीज करवाया गया है। भुट्टों का बास, बीकानेर स्थित उसके रिहायशी मकान की बाजार कीमत 36 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा चूना भट्टा के पास राजीव नगर में 64 लाख रुपए कीमत का आवासीय भूखंड है। दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 1 करोड़ रुपए है। पुलिस के अनुसार मेहरून्निशा के पति मुराद अली सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। उनके बेटे तालिबान उर्फ तालीमान के खिलाफ 10 और लादेन के खिलाफ 5 मामले दर्ज बताए गए हैं। इनकी हिस्ट्रीशीट पत्रावलियां भी खोली जा रही हैं।

रंजीतपुरा के दो भाइयों की 41.85 लाख की संपत्ति फ्रीज

रंजीतपुरा थाना क्षेत्र में पूनमचंद बिश्नोई पुत्र जस्सूखराम उर्फ जस्साराम के नाम तीन संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। इनमें महिंद्रा बोलेरो कैंपर शामिल है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा 35 हजार रुपए कीमत का इलेक्ट्रिक स्कूटर और चक 10 आरडीवाई, रंजीतपुरा स्थित रिहायशी मकान है, जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपए बताई गई है। इन संपत्तियों की कुल कीमत 4.85 लाख रुपए है। इसी थाना क्षेत्र में प्रेमसुख बिश्नोई उर्फ सोनी पुत्र जस्साराम उर्फ जस्सूखराम के नाम दो संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। चक 10 आरडीवाई में निर्माणाधीन मकान की कीमत 25 लाख रुपए और चक 14 आरडीवाई में 12 लाख रुपए कीमत की दुकान को फ्रीज किया गया है। दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 37 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार पूनमचंद और प्रेमसुख दोनों सगे भाई हैं और दोनों के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 2-2 मामले दर्ज हैं।

नशा तस्करी से अर्जित आय की संपत्ति पर होगी कार्रवाई

बीकानेर पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ऐसे आदतन अपराधियों और नशा तस्करों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने नशे की तस्करी से अर्जित आय से संपत्ति बनाई है। ऐसी संपत्तियों की पहचान कर सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करने के बाद उन्हें फ्रीज करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जिले में ऐसे अन्य नशा तस्करों की संपत्तियों की भी पहचान की जा चुकी है। नशा तस्करी से अर्जित आय से बनाई गई संपत्तियों को जल्द फ्रीज करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से मांगी जानकारी

बीकानेर पुलिस ने आमजन से नशा तस्करी से जुड़े संगठित अपराधियों के संबंध में जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ग्रेजुएट-12वीं पास युवकों ने बिजनेसमैन को ठगा:गिरोह का हर सदस्य अपना 10 प्रतिशत कमीशन रखकर रुपए करता था ट्रांसफर; दिल्ली से पकड़े गए

अजमेर में पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर बिजनेसमैन से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।