Home » राजस्थान » मिट्‌टी के कारण चलती बाइक से गिरी महिला की मौत:जोगणिया माता जी के दर्शन करने जा रही थी, बेटे के तलाक की मांगी थी मन्नत

मिट्‌टी के कारण चलती बाइक से गिरी महिला की मौत:जोगणिया माता जी के दर्शन करने जा रही थी, बेटे के तलाक की मांगी थी मन्नत

कोटा में सड़क पर फैल मिट्‌टी के कारण चलती बाइक से गिरने पर महिला की मौत हो गई। महिला बेटे के तलाक केस का फैसला आने पर जोगणिया माता जी के दर्शन करने जा रही थी। रास्ते में हादसा हो गया। घायल ने इल न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया लेकिन दम तोड़ दिया।

बिजोलिया थाना हेड कॉन्स्टेबल जुगराज ने बताया कि हादसा 16 अगस्त का है। घायल महिला शीला बाई (57) निवासी नया गांव रोझड़ी को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में परिजन मामले की जानकारी देते हुए।
न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में परिजन मामले की जानकारी देते हुए।

जोगणिया माता के मन्नत पूरी करने जा रही थी

मृतक महिला के जवाई कुलदीप ने बताया कि उनका साला अक्षय टेलर का काम करता है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई थी।

कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। केस का फैसला आने के बाद सास शीला बाई को सात रविवार तक जोगणिया माता की के दर्शन की मन्नत पूरी करनी थी।

मिट्‌टी के कारण बाइक का बैलेंस बिगड़ा

बेटे अक्षय महावर ने बताया कि मन्नत पूरी करने 5वें रविवार (16 अगस्त) मां मेरे साथ बाइक पर दर्शन के लिए जा रहा थी। कोटा उदयपुर NH 27 पर केसरगंज कट के यहां सड़क पर गिट्टी पड़ी थी। गिट्टी व कंक्रीट के कारण बाइक का बैलेंस बिगड़ गया।

चलती बाइक से मां सड़क पर गिर गई। उसके सिर पर चोट लगी। हाथ पैर रगड़ लगी। उन्हें तुरंत बिजोलिया हॉस्पिटल लेकर गया, वहां से ड्यूटी डॉक्टर ने कोटा रैफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर नगर निगम के वार्ड पालिकाओं से बड़े:वार्ड 250 से घटकर 150 हो गए, लेकिन वोटर्स 2.62 लाख बढ़ गए

जयपुर में इस बार पार्षद बनने की लड़ाई आसान नहीं है। यहां वार्डों में बड़ा वोट बैंक। दरअसल, परिसीमन के