Home » राजस्थान » उदयपुर में टिकट के लिए दोनों पार्टियों में मची होड़:शक्ति प्रदर्शन के बाद अब सिफारिशों का दौर, 3 दिन में लिस्ट आने की संभावना

उदयपुर में टिकट के लिए दोनों पार्टियों में मची होड़:शक्ति प्रदर्शन के बाद अब सिफारिशों का दौर, 3 दिन में लिस्ट आने की संभावना

उदयपुर में निकाय चुनाव को लेकर टिकट दावेदारों की मशक्कत जारी है। वार्ड में पर्यवेक्षकों और पार्टी नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन के बाद अब सिफारिश के लिए फोन का दौर जारी है। पार्टी में अगले 2 से 3 दिनों में दोनों पार्टियों के सभी वार्डों के नाम फाइनल होने की संभावना है। इसके बाद संगठन स्तर द्वारा यह औपचारिक लिस्टें जारी होंगी।

इस समय सबसे ज्यादा भीड़ भाजपा में वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर और कांग्रेस में शहर जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ के यहां है। शहर विधायक ताराचंद जैन और फूलसिंह मीणा के यहां बेहद सीमित संख्या में दावेदार गए हैं, जबकि प्रमोद सामर के यहां हर गुट का दावेदार पहुंच रहा है। बीजेपी के दावेदार जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ और महामंत्री पारस सिंघवी की होटल पर मिलकर अपनी लॉबिंग कर रहे हैं। उदयपुर में बीजेपी की स्थानीय कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को होगी।

वहीं, सांसद मन्नालाल रावत के दिल्ली में होने से दावेदार फोन के जरिए उनसे संपर्क साध रहे हैं, जबकि कांग्रेस में कभी प्रमुख केंद्र रही डॉ. गिरिजा व्यास के निधन से इस बार उनका आवास पूरी तरह सूना नजर आ रहा है। उनके भाई और शहर जिलाध्यक्ष रह चुके गोपाल शर्मा भी इस बार चुनाव से अलग-थलग दिख रहे हैं।

इस समय सबसे ज्यादा भीड़ भाजपा में वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के यहां देखी जा रही है।
इस समय सबसे ज्यादा भीड़ भाजपा में वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के यहां देखी जा रही है।

भाजपा में मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, निकाय प्रभारी और संभाग प्रभारी से मिलने की जबरदस्त होड़ मची हुई है। जनप्रतिनिधियों में शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के आवास पर भी दावेदार पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां संख्या कम है। शहर विधायक ताराचंद जैन के यहां आने वालों में ज्यादात्तर कटारिया समर्थक है।

दूसरी ओर वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर के यहां हर गुट और खेमे से जुड़े कार्यकर्ताओं व दावेदारों का लगातार तांता लगा हुआ है। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के समर्थक वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर के आसरे हैं। सांसद मन्नालाल रावत इस समय दिल्ली में हैं, ऐसे में दावेदार लगातार फोन लगाकर उनसे अपनी पैरवी करवाने की जुगत में लगे हैं।

इसके साथ ही दावेदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों के पास उपस्थिति दर्ज कराकर उन्हें भी साधने में जुटे हैं। ताकि उनके नाम पर कोई दिक्कत नहीं हो।

पार्टी जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ और पारस सिंघवी के यहां भी दिनभर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। सिंघवी के घर के बजाय उनकी होटल पर रात 11 बजे दावेदार मिलने पहुंच रहे हैं।

वहीं, कोर कमेटी में शामिल होने के कारण वरिष्ठ नेता रवीन्द्र श्रीमाली, दिनेश भट्ट, पूर्व महापौर रजनी डांगी, मांगीलाल जोशी और युधिष्ठिर कुमावत के घर भी कई दावेदार पहुंच रहे हैं। इन नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमली के यहां सर्वाधिक दावेदार अपनी पैरवी के लिए पहुंचे है।

कांग्रेस में सबसे ज्यादा शहर जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ के पास पहुंच रहे हैं। देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और उदयपुर ग्रामीण के प्रत्याशी विवेक कटारा के आवास पर दावेदारों की आवाजाही बनी हुई है।
कांग्रेस में सबसे ज्यादा शहर जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ के पास पहुंच रहे हैं। देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और उदयपुर ग्रामीण के प्रत्याशी विवेक कटारा के आवास पर दावेदारों की आवाजाही बनी हुई है।

कांग्रेस में विरोधी खेमे तक दस्तक, कई वरिष्ठ नेता प्रक्रिया से दूर

कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशियों से लगातार सिफारिशें करवाई जा रही हैं। कांग्रेस में सबसे ज्यादा शहर जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ के पास पहुंच रहे हैं। देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और उदयपुर ग्रामीण के प्रत्याशी विवेक कटारा के आवास पर दावेदारों की आवाजाही बनी हुई हैं।

दावेदार केवल अपनी लॉबिंग के भरोसे न रहकर किसी भी सूरत में दूसरे गुट के नेताओं के घर और दफ्तरों तक भी दस्तक दे रहे हैं।

दूसरी ओर, कभी कांग्रेस का मुख्य केंद्र रही डॉ. गिरिजा व्यास का घर उनके निधन के बाद पूरी तरह सूना पड़ा है। गिरिजा व्यास के निधन के बाद पहली बार पूर्व शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को निकाय चुनाव की प्रक्रिया से अलग रखा गया है। हालांकि उनके परिवार से बहू हिंताशी शर्मा ने दावेदारी रखी है।

शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ द्वारा वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा और दिनेश श्रीमाली को किसी भी कमेटी में शामिल नहीं करने से उनके समर्थकों में भारी मायूसी देखी जा रही है।

पॉवर सेंटर्स का मिजाज: यहां सबसे ज्यादा भीड़

  • सबसे ज्यादा भीड़ वाले ठिकाने: भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर के पास हर ग्रुप और खेमे का व्यक्ति अपनी पैरवी के लिए पहुंच रहा है।
  • भाजपा संगठन पदाधिकारी: जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, पारस सिंघवी और संघ के पदाधिकारियों के पास लोग पहुच रहे।
  • कांग्रेस: शहर जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और उदयपुर ग्रामीण प्रत्याशी विवेक कटारा के पास लोग पहुंच रहे।
  • फोन और सीमित संपर्क वाले केंद्र: भाजपा सांसद मन्नालाल रावत के दिल्ली में होने के कारण दिनभर फोन पर सिफारिशों का सिलसिला जारी है।
  • भाजपा कोर कमेटी सदस्य: रवीन्द्र श्रीमाली, दिनेश भट्ट, रजनी डांगी, मांगीलाल जोशी, युधिष्ठिर कुमावत के यहां भी बीजेपी के दावेदार पहुंचे है।

सबसे कम भीड़ / सीमित उपस्थिति वाले ठिकाने:

  • विधायक ताराचंद जैन और फूलसिंह मीणा: दोनों विधायकों के यहां बेहद सीमित संख्या में ही दावेदार पहुंचे हैं।
  • दिवंगत डॉ. गिरिजा व्यास का आवास: निधन के बाद पूरी तरह सूना है।
  • गोपाल शर्मा: चुनाव प्रक्रिया से अलग रखे जाने के कारण गतिविधियां शांत है।
  • पंकज शर्मा और दिनेश श्रीमाली: कमेटियों में जगह नहीं मिलने से समर्थक मायूस हैं।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

युवती की ट्रेन से कटकर मौत, तीसरे दिन हुई पहचान:शव परिजनों को सौंपा, मामले की जांच में जुटी जीआरपी

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो