Home » राजस्थान » जोधपुर में वकील और उनके बेटे को मारने की धमकी:बदमाशों ने 2 करोड़ रुपए की डिमांड की; वॉइस मैसेज भी भेजा

जोधपुर में वकील और उनके बेटे को मारने की धमकी:बदमाशों ने 2 करोड़ रुपए की डिमांड की; वॉइस मैसेज भी भेजा

जोधपुर में वकील और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। वकील का कहना है कि उन्हें फोन कर धमकाया गया है और 2 करोड़ रुपए की डिमांड रखी गई है।

वकील ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामला नागोरी गेट थाना क्षेत्र का है। जांच अधिकारी ASI पप्पू सिंह ने बताया जिन नंबरों से फोन और वॉइस मैसेज आया है। उसे ट्रेस किया जा रहा है।

फोन कर जान से मारने की धमकी दी

शहर के हनुमान कॉलोनी निवासी एडवोकेट राजाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके मोबाइल पर 18 अगस्त की शाम 6:21 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था।

फोन उठाते ही सामने वाले कहा कि ‘मेरी बात ध्यान से सुन, तू और तेरा बच्चा संभलकर रहना वरना, तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। मैं मैसेज करूं, तब रुपए डालने की व्यवस्था रखना।’

स्टाफ को भी मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजा

वकील ने बताया कि महज कुछ मिनटों बाद शाम 6:28 बजे आरोपी ने उसके ऑफिस स्टाफ के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा।

अगले दिन 19 अगस्त की शाम 7:29 बजे एक दूसरे नंबर से फिर से धमकी भरा वॉइस मैसेज आया। लगातार मिल रही धमकियों के बाद वकील ने सुरक्षा के लिहाज से दोनों संदिग्ध नंबरों को तुरंत ब्लॉक कर दिया।

वकील ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा फिलहाल एमबीए की परीक्षा देने मुंबई गया हुआ है। आरोपी ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए देने की डिमांड रखी है। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कोटा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस में RPF-पैंट्रीकार मैनेजर भिड़े:चेन पुलिंग के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप; 2 अवैध वेंडर गिरफ्तार

कोटा में चेन पुलिंग और कागजात पूरे नहीं होने की बात को लेकर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) में कोटा RPF