Home » राजस्थान » कोटा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस में RPF-पैंट्रीकार मैनेजर भिड़े:चेन पुलिंग के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप; 2 अवैध वेंडर गिरफ्तार

कोटा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस में RPF-पैंट्रीकार मैनेजर भिड़े:चेन पुलिंग के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप; 2 अवैध वेंडर गिरफ्तार

कोटा में चेन पुलिंग और कागजात पूरे नहीं होने की बात को लेकर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) में कोटा RPF और पैंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान RPF जवानों ने मैनेजर के साथ गाली-गलौज की और धमकी भी दी। मामले में RPF ने पैंट्रीकार मैनेजर और एक रसोइये को पकड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।

RPF कोटा पोस्ट प्रभारी चोप सिंह डाबर ने बताया कि रविवार दोपहर में स्टाफ व पैंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हुआ था। मामले में दो अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया है।

कागजात को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार अवध एक्सप्रेस रविवार दोपहर करीब 1 बजे कोटा स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान RPF सब इंस्पेक्टर सूरज दो जवानों के साथ ट्रेन की पैंट्रीकार में पहुंचे और मैनेजर से संबंधित दस्तावेज मांगे। RPF के मुताबिक, पैंट्रीकार से जुड़े IRCTC के कुछ कागजात अधूरे मिले।

हालांकि RPF जवान अपनी बात पर अड़े रहे। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। रसोइयों को ले जाने का विरोध करते हुए मैनेजर ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

देखें, RPF व पैंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद की तस्वीर

पाइप पकड़कर खड़ा रहा मैनेजर।
पाइप पकड़कर खड़ा रहा मैनेजर।
रसोइयों को ले जाने का विरोध करते हुए मैनेजर ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
रसोइयों को ले जाने का विरोध करते हुए मैनेजर ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
धक्का मुक्की में मैनेजर के शर्ट के बटन टूट गए और शर्ट खुल गई।
धक्का मुक्की में मैनेजर के शर्ट के बटन टूट गए और शर्ट खुल गई।

पाइप पकड़कर खड़ा रहा मैनेजर

RPF जवान मैनेजर को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि मैनेजर ऊपरी बर्थ पर चढ़ने वाली सीढ़ी के पाइप को पकड़कर खड़ा हो गया। जवानों ने उसके हाथ छुड़ाकर उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की के दौरान मैनेजर की शर्ट के बटन टूट गए और शर्ट खुल गई।

लाखेरी में ट्रेन से उतारा

विवाद की सूचना RPF ने कोटा कंट्रोल को दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद RPF के अतिरिक्त जवान लाखेरी स्टेशन पहुंचे। यहां मैनेजर और एक रसोइये को ट्रेन से उतार लिया गया। दोनों की पहचान कर्मवीर और जान मोहम्मद के रूप में बताई जा रही है। बाद में RPF दोनों को कोटा पोस्ट ले आई।

 

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कोटा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस में RPF-पैंट्रीकार मैनेजर भिड़े:चेन पुलिंग के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप; 2 अवैध वेंडर गिरफ्तार

कोटा में चेन पुलिंग और कागजात पूरे नहीं होने की बात को लेकर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) में कोटा RPF