Home » राजस्थान » पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग तेज, IFWJ बगरू प्रभारी सुनील शर्मा ने विधायक से की पहल की मांग

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग तेज, IFWJ बगरू प्रभारी सुनील शर्मा ने विधायक से की पहल की मांग

News In Rajasthan जयपुर। पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) ने आवाज बुलंद की है। IFWJ के बगरू विधानसभा प्रभारी सुनील शर्मा ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर बगरू विधायक कैलाश वर्मा को पत्र सौंपा।

पत्र में पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय होने वाली परेशानियों, दबाव और असुरक्षा की स्थिति का उल्लेख करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई। सुनील शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और सरकार तथा प्रशासन तक आमजन की आवाज पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

सुनील शर्मा ने विधायक कैलाश वर्मा से आग्रह किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाए, ताकि प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों को सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा केवल पत्रकारों का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

इस दौरान IFWJ की ओर से उम्मीद जताई गई कि विधायक कैलाश वर्मा पत्रकारों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर इसकी पैरवी करेंगे और पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए सकारात्मक पहल करेंगे।

IFWJ ने सरकार से भी मांग की कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन