जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में समाज और राष्ट्रहित के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों के प्रेरक प्रयासों को देशवासियों के सामने रखा। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के युवाओं से नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। नशे की समस्या केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। प्रधानमंत्री का आह्वान है कि युवा, विद्यार्थी, कलाकार, संगीतकार और सामाजिक संगठन अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागरण का अभियान चलाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों से स्वदेशी और भारत में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। आत्मनिर्भर भारत का मार्ग तभी और अधिक मजबूत होगा, जब प्रत्येक नागरिक भारत में निर्मित वस्तुओं पर गर्व करेगा और स्थानीय उत्पादों को अपनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और किसानों द्वारा अपनाए जा रहे नए प्रयोगों की प्रेरक कहानियों का उल्लेख किया। ‘मन की बात’ में देश की बेटियों की उपलब्धियों और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में उनके बढ़ते कदमों का उल्लेख भी अत्यंत प्रेरणादायक रहा। प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार से जोड़ने के प्रयासों की चर्चा कर देश की युवा शक्ति के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मोतीलाल मीणा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह कार्यालय प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, विधायक बाल मुकुंदाचार्य, कालीचरण सराफ सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






