Home » राजस्थान » साखून रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति की मौत:जयपुर-अजमेर रेलवे ट्रैक के बीच मिला शव, पहचान नहीं हुई

साखून रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति की मौत:जयपुर-अजमेर रेलवे ट्रैक के बीच मिला शव, पहचान नहीं हुई

दूदू उपखंड के साखून रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नरैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फुलेरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मृतक की पहचान और परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस

नरैना थानाधिकारी उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे साखून स्टेशन मास्टर ने टीपी के जरिए पुलिस को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि साली-साखून के बीच एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां ट्रैकमैन आशाराम माली भी मौजूद थे।

ट्रैक के बीच मिला शव

पुलिस के अनुसार, जयपुर-अजमेर अप-डाउन रेलवे लाइनों के बीच करीब 30 से 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। हादसे में मृतक गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिसके कारण तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी।

आरपीएफ टीम भी पहुंची मौके पर

घटना की सूचना पर आरपीएफ फुलेरा की टीम भी मौके पर पहुंची। साखून स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को एंबुलेंस की सहायता से फुलेरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। नरैना पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है, साथ ही परिजनों की तलाश जारी है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया सुसाइड:पड़ोसी विवाहिता को 8 लाख कैश-गहने देने निकला था; रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

जयपुर में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक पड़ोसी विवाहिता के ब्लैकमेलिंग से परेशान