Home » राजस्थान » जयपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा हूपर से टकराई,पिता-पुत्र की मौत:स्कूटी के परखच्चे उड़े; घायल पत्नी अस्पताल में पति-बेटे के बारे में पूछती रही

जयपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा हूपर से टकराई,पिता-पुत्र की मौत:स्कूटी के परखच्चे उड़े; घायल पत्नी अस्पताल में पति-बेटे के बारे में पूछती रही

जयपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा आगे चल रहे कचरा संग्रहण हूपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक्टिवा सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

दिल्ली रोड पर चुंगी सर्किल स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास ढलान में आगे चल रहे हूपर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही स्कूटी हूपर में जा घूसी।

पुलिस के अनुसार- इरफान कुरैशी (36), अपनी पत्नी सीमा बानो, बेटे अजान (5) के साथ एक्टिवा पर एमडी रोड स्थित अपने पैतृक निवास से मानबाग जयसिंहपुरा खोर में जा रहे थे। हादसे के बाद इरफान कुरैशी और बेटे अजान के सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद सीमा बानो बेहोश हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में होश आने के बाद वह अपने पति और बच्चे की कुशलक्षेम पूछती रहीं, लेकिन उन्हें पति और बेटे की मौत की जानकारी नहीं थी।

अब देखें हादसे के PHOTOS

कचरा गाड़ी हूपर में पीछे से एक्टिवा टकराई।
कचरा गाड़ी हूपर में पीछे से एक्टिवा टकराई।
हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे के बाद लोगों ने युवक को संभाला।
हादसे के बाद लोगों ने युवक को संभाला।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
हादसे में महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पत्नी के हाथ में हुआ फ्रैक्चर

एसआई हरिओम के अनुसार- इरफान अपने परिवार के साथ मानबाग में रहता था। वह एमडी रोड स्थित पैतृक निवास से मानबाग स्थित घर जा रहा था। इरफान मीट बेचने का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। अजान उसका सबसे छोटा बेटा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS मॉर्च्युरी में रखवाया।

हूपर ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद कचरा संग्रहण हूपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी से जुड़े दस्तावेज और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों गाड़ी जयपुर की ओर से आ रहे थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

तीसरे दिन 4,099 नामांकन पत्र दाखिल अब तक 4238 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 4884 नामांकन

जयपुर। जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को