Home » राजस्थान » जयपुर में रिटायर्ड कर्नल के मकान में लाखों की चोरी:गेट समेत तीन दरवाजों के लॉक तोड़े, सास के निधन पर परिवार समेत नीमकाथाना गए थे

जयपुर में रिटायर्ड कर्नल के मकान में लाखों की चोरी:गेट समेत तीन दरवाजों के लॉक तोड़े, सास के निधन पर परिवार समेत नीमकाथाना गए थे

जयपुर में बिंदायका थाना इलाके में चोरों ने एक रिटायर्ड कर्नल के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात का पता 31 अगस्त की सुबह उस समय चला, जब कामवाली मकान पर पहुंची। सूचना मिलने पर पड़ोसी ने पुलिस को कॉल किया और मकान मालिक को जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पैराडाइज आनंद सोसायटी, सिरसी रोड निवासी रिटायर्ड कर्नल महावीर प्रसाद जांगिड़ (70) अपनी पत्नी के साथ 19 अगस्त से नीमकाथाना गए हुए थे। उनकी सास के निधन के कारण दोनों घर से बाहर थे। 31 अगस्त सुबह करीब 10 बजे कामवाली बाई घर पर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का लॉक और दरवाजा टूटा मिला।

कामवाली ने पड़ोसी भवानी सिंह राठौड़ को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ मकान मालिक को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद महावीर प्रसाद नीमकाथाना से जयपुर पहुंचे।

बिंदायका थाना इलाके में चोरों ने एक रिटायर्ड कर्नल के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
बिंदायका थाना इलाके में चोरों ने एक रिटायर्ड कर्नल के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

मेन गेट, बेडरूम और स्टोर रूम के लॉक टूटे

मकान मालिक ने घर की जांच की तो मेन गेट के अलावा बेडरूम और स्टोर रूम के लॉक व दरवाजे भी टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। बेडरूम में रखे जेवरात के डिब्बे खाली मिले। इसके बाद पीड़ित ने सामान की जांच की तो बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले।

चोरी हुए जेवरात करीब 600 ग्राम है और पीड़ित ने चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई है।

31 अगस्त सुबह करीब 10 बजे कामवाली बाई घर पर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का लॉक और दरवाजा टूटा मिला।
31 अगस्त सुबह करीब 10 बजे कामवाली बाई घर पर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का लॉक और दरवाजा टूटा मिला।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बिंदायका थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया और क्या उन्हें मकान के लंबे समय से सूने होने की जानकारी थी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर की ज्वेलरी शॉप से सोने की अंगूठी-टॉप्स चोरी:दुकानदार को बातों में उलझाकर चुराए गहने, कस्टमर बनकर किन्नर के साथ आई थी महिला

जयपुर की ज्वेलरी शॉप से कस्टमर बनकर सोने की अंगूठी-टॉप्स चोरी का मामला सामने आया है। खरीदारी के बहाने शॉप