Skip to content
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper

become an author

  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
Home » राजस्थान » राजस्थान पुलिस का तकनीकी नवाचार: राजकॉप सिटीजन मोबाइल ऐप पर ‘ई-विजिटर’ (Hotel Log-In) सुविधा का शुभारंभ

राजस्थान पुलिस का तकनीकी नवाचार: राजकॉप सिटीजन मोबाइल ऐप पर ‘ई-विजिटर’ (Hotel Log-In) सुविधा का शुभारंभ

  • newsinrajasthan
  • September 4, 2026
  • 11:30 am

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस द्वारा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाने के लिए किए जा रहे तकनीकी नवाचारों की कड़ी में स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एससीआरबी) द्वारा राजकॉप सिटीजन मोबाइल ऐप पर ‘ई-विजिटर’ सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के माध्यम से अब होटल, धर्मशाला एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले आगंतुकों का विवरण मोबाइल फोन से ही आसानी से दर्ज किया जा सकेगा।
गृह विभाग, राजस्थान सरकार के 6 अप्रैल 2026 के परिपत्र की पालना में होटल, धर्मशाला एवं अन्य ऐसे आवासीय प्रतिष्ठानों, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, में ठहरने वाले आगंतुकों का विवरण ‘ई-विजिटर पोर्टल’ के माध्यम से दर्ज किया जाता था। विशेष रूप से छोटे होटल एवं धर्मशालाओं में कंप्यूटर और अन्य संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण ऑनलाइन विवरण दर्ज करने में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए अब यह सुविधा मोबाइल आधारित कर दी गई है।
एसएसओ आईडी से मोबाइल पर लॉग-इन
ई-विजिटर सुविधा का उपयोग करने के लिए अधिकृत संचालक, मैनेजर या ऑपरेटर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से राजकॉप सिटीजन मोबाइल ऐप में लॉग-इन कर सकेंगे। इसके बाद ई-विजिटर सुविधा के जरिए आगंतुकों का विवरण सीधे मोबाइल से दर्ज किया जा सकेगा।
ये जानकारियां दर्ज की जा सकेंगी
ई-विजिटर सुविधा के माध्यम से होटल एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों द्वारा आगंतुक से संबंधित प्रमुख जैसे कमरा नंबर एवं चेक-इन की तारीख, आगमन एवं गंतव्य स्थान, यात्रा/विजिट का कारण, आगंतुक का नाम एवं मोबाइल नंबर, लिंग एवं पता, पहचान-पत्र का विवरण एवं उसकी प्रति अपलोड, होटल से प्रस्थान के समय का विवरण शामिल हैं; दर्ज किए जा सकेंगे।
अपराध रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था में मिलेगी तकनीकी मदद
मोबाइल आधारित ई-विजिटर सुविधा से आगंतुकों के आवास संबंधी विवरण को सरल, सुगम और डिजिटल तरीके से दर्ज किया जा सकेगा। इससे होटल, धर्मशाला एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों को ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने में सुविधा मिलेगी।
साथ ही, डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने से पुलिस को आवश्यकता के अनुसार आगंतुकों से संबंधित सूचना प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। इससे अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में तकनीकी सहयोग प्राप्त होगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

Post Views: 10
0
0

RELATED LATEST NEWS

रायसर थाना क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी पकड़ी:70 लीटर शराब जब्त कर आरोपी हनुमान को गिरफ्तार किया, भट्टी भी नष्ट की

04/09/2026 2:53 pm

निकाय चुनावों को लेकर बीएल संतोष की मैराथन बैठक:चुनाव से जुड़े नेताओं की ले रहे क्लास, शाम को सीएम सहित प्रमुख नेताओं के साथ मीटिंग

04/09/2026 2:52 pm

मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक

04/09/2026 2:47 pm

Top Headlines

रायसर थाना क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी पकड़ी:70 लीटर शराब जब्त कर आरोपी हनुमान को गिरफ्तार किया, भट्टी भी नष्ट की

04/09/2026 2:53 pm

जयपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम और रायसर थाना पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम

रायसर थाना क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी पकड़ी:70 लीटर शराब जब्त कर आरोपी हनुमान को गिरफ्तार किया, भट्टी भी नष्ट की

04/09/2026 2:53 pm

निकाय चुनावों को लेकर बीएल संतोष की मैराथन बैठक:चुनाव से जुड़े नेताओं की ले रहे क्लास, शाम को सीएम सहित प्रमुख नेताओं के साथ मीटिंग

04/09/2026 2:52 pm

मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक

04/09/2026 2:47 pm

कांग्रेस की अंतर्कलह से भाजपा को मिलेगा निकाय चुनाव में फायदा: मदन राठौड़

04/09/2026 2:24 pm

सूखे जैसे हालात से जूझ रहा प्रदेश, समय रहते फसल खराबे का सर्वे कराए सरकार : गहलोत

04/09/2026 2:23 pm
Facebook Twitter Youtube Instagram
  • Home
  • About Us
  • Account
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Account
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2023 newsinrajasthan.com . All Rights Reserved | Designed by Website development company – DM Stack