Home » राजस्थान » जेठ ने अश्लील-वीडियो से महिला को ब्लैकमेल किया:साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.23 लाख रुपए निकाले, पढ़िए क्राइम की अन्य खबरें

जेठ ने अश्लील-वीडियो से महिला को ब्लैकमेल किया:साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.23 लाख रुपए निकाले, पढ़िए क्राइम की अन्य खबरें

सीकर में साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.23 लाख रुपए निकाल लिए तो वहीं जेठ ने महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड पर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

1. साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से निकले 1.23 लाख

सीकर में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कैलाशचंद ने साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1.23 लाख रुपए निकल गए। क्रेडिट कार्ड का बैलेंस चेक करने पर उन्हें इस बारे में पता चला। उनके क्रेडिट कार्ड से जो राशि निकाली वह अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर हुई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2. जेठ ने महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया

सीकर में 34 साल की महिला का उसके जेठ ने ही अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल किया। महिला के ससुराल वाले भी उसे परेशान करते हैं। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसका पति और ससुराल के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान करते थे।

2024 में उसके जेठ ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को रिकॉर्ड करके धमकाया कि जैसा हम बोलते हैं वैसा कर। इसके बाद कई बार महिला को ब्लैकमेल किया गया।

3. 14 साल की नाबालिग लापता

सीकर में दोपहर के समय 14 साल की नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 14 साल की नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 7 सितंबर की सुबह कहीं चली गई। इसके बाद से उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नगर निकाय चुनाव के लिए रवाना हुए 80 मतदान दल:वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में कल वोटिंग, 200 जवान भी तैनात

उदयपुर जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9