Home » राजस्थान » नगर निकाय चुनाव के लिए रवाना हुए 80 मतदान दल:वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में कल वोटिंग, 200 जवान भी तैनात

नगर निकाय चुनाव के लिए रवाना हुए 80 मतदान दल:वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में कल वोटिंग, 200 जवान भी तैनात

उदयपुर जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9 सितंबर को जिले की तीन निकायों वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार को उदयपुर के टाउनहॉल स्थित नगर निगम परिसर से मतदान दलों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

प्रथम चरण के मतदान के लिए कुल 80 मतदान दल रवाना हुए हैं। इनमें 15 आरक्षित मतदान दल भी शामिल हैं। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कार्मिक हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कर्मी भी मतदान दलों के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

मतदान दल अपनी बसों की तरफ रवाना होते हुए।
मतदान दल अपनी बसों की तरफ रवाना होते हुए।
मतदान दल के साथ हथियार के साथ सुरक्षाकर्मी।
मतदान दल के साथ हथियार के साथ सुरक्षाकर्मी।
मतदान दल में कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी।
मतदान दल में कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी।
मतदान दल की बस में सवार कर्मचारी।
मतदान दल की बस में सवार कर्मचारी।

इससे पहले नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक हनुमानमल ढाका और जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को मतदान प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में हुआ। सहायक प्रभारी डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा ने मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी मतदान दल अपने-अपने आवंटित नगरपालिका मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर बनाए गए चिह्नित वितरण एवं संग्रहण केंद्रों से मतदान दलों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

एडीएम जितेंद्र ओझा ने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम पर जमा होगी और मतगणना वहीं होगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नगर निकाय चुनाव के लिए रवाना हुए 80 मतदान दल:वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में कल वोटिंग, 200 जवान भी तैनात

उदयपुर जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9