Home » राजस्थान » जोधपुर में पेट्रोल पंप पर तलवार दिखाकर की लूट,VIDEO:कर्मचारी को धमकाया, रुपए मांगे, गोशाला का गल्ला लेकर भागे बदमाश, CCTV में कैद

जोधपुर में पेट्रोल पंप पर तलवार दिखाकर की लूट,VIDEO:कर्मचारी को धमकाया, रुपए मांगे, गोशाला का गल्ला लेकर भागे बदमाश, CCTV में कैद

जोधपुर में कार सवार 3 बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर तलवार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने कर्मचारी को धमकाकर रुपए मांगे और इसके बाद पंप पर रखा गोशाला का गल्ला लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना डांगियावास थाना क्षेत्र के जालेली चंपावत स्थित सुरेंद्र गोदारा फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार को सुबह करीब 5 से 5:30 बजे की बीच हुई, जहां सफेद रंग की बिना नंबर की फ्रॉन्क्स कार में दो बदमाश आकर रुके। कार में एक बदमाश तलवार लहराते हुए पेट्रोल पंप कर्मियों को धमकाते हुए रुपए मांगने लगा, जबकि दूसरा बदमाश कार में बैठा रहा।

इस दौरान कर्मचारियों ने रुपए नहीं दिए तो बदमाश वहां रखा गोशाला का गल्ला उठाकर ले गया, जिसमें करीब 2 हजार रुपए बताए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से गाड़ी लेकर तेजी से भाग निकला। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर तलवार लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों को धमकाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान दो बदमाश पेट्रोल पंप कर्मी के पीछे तलवार लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देखिए, वारदात से जुड़ी कुछ PHOTO’S

जोधपुर के डांगियावास पेट्रोल पर पर एक कार में दो बदमाश आते हैं, फिर एक बदमाश तलवार लेकर कार से बाहर आता है।
जोधपुर के डांगियावास पेट्रोल पर पर एक कार में दो बदमाश आते हैं, फिर एक बदमाश तलवार लेकर कार से बाहर आता है।
आरोपी तलवार लेकर पंप कर्मी के पीछे दौड़ता है, इस दौरान दूसरा नकाबपोश बदमाश भी पीछे-पीछे दौड़ता है।
आरोपी तलवार लेकर पंप कर्मी के पीछे दौड़ता है, इस दौरान दूसरा नकाबपोश बदमाश भी पीछे-पीछे दौड़ता है।
फिर आरोपी वापस अपने कार के पास आ जाते हैं और गोशाला का गल्ला उठाकर कार में रख लेते हैं।
फिर आरोपी वापस अपने कार के पास आ जाते हैं और गोशाला का गल्ला उठाकर कार में रख लेते हैं।
एक बदमाश कार के पास तलवार लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद मौके से सभी कार सवार बदमाश भाग जाते हैं।
एक बदमाश कार के पास तलवार लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद मौके से सभी कार सवार बदमाश भाग जाते हैं।

CCTV से हुई पहचान, पुलिस दे रही दबिश

घटना की सूचना मिलने पर डांगियावास पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान राकेश जानी उर्फ रॉकी जानी पुत्र भियाराम बिश्नोई निवासी ज्यानियों की ढाणी, थाना एयरपोर्ट के रूप में की है।

पुलिस आरोपी की दस्तयाबी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। डांगियावास पुलिस के अनुसार, फिलिंग स्टेशन प्रबंधक की ओर से लिखित रिपोर्ट मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर में होटल में स्टूडेंट ने किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर लिखा-अब मेरा लास्ट समय आ गया, मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया

जयपुर के एक होटल में स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, जिसमें