Home » राजस्थान » युवती पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार:प्रेम-प्रसंग में मनमुटाव के बाद की थी वारदात, गुजरात में पकड़ा

युवती पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार:प्रेम-प्रसंग में मनमुटाव के बाद की थी वारदात, गुजरात में पकड़ा

डूंगरपुर में पुलिस ने एक युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार उर्फ राजकमल अहारी को जेतलपुर से पकड़ा गया है। वह युवती से प्रेम-प्रसंग को लेकर नाराज था और बातचीत बंद करने पर उसने यह घटना की थी।

रामसागड़ा थाना प्रभारी कैलाश पंचारिया ने बताया कि 3 सितंबर को युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उसकी राजकुमार उर्फ राजकमल (21) पुत्र अरविंद अहारी, निवासी कानपुर से काफी समय से जान-पहचान थी। वह उससे बातचीत करती थी।

युवती ने बात करना कर दिया था बंद कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिसके बाद युवती ने राजकुमार से बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से राजकुमार नाराज था। रिपोर्ट के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन युवती अपनी बहन के साथ किसी काम से सीमलवाड़ा गई थी। वहां राजकुमार बाइक लेकर बस स्टैंड पहुंचा और युवती को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। युवती के मना करने पर वह उसे और उसकी बहन को सीमलवाड़ा नदी की ओर ले गया।

बाइक पर बैठाकर ले गया था बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद इलाज कराने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर ले गया और बंधक बना लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अहमदाबाद से आगे किसी फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा है। बाद में उसके गुजरात के जेतलपुर में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजकमल को जेतलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

युवती पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार:प्रेम-प्रसंग में मनमुटाव के बाद की थी वारदात, गुजरात में पकड़ा

डूंगरपुर में पुलिस ने एक युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी