राजस्थान में दो इंच से ज्यादा बरसात,बाड़मेर में सबसे ज्यादा 60MM पानी बरसा,दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे आया

जयपुर(सुनील शर्मा )अजमेर की आनासागर झील के पास पक्षी आसमान में उड़ते नजर आए।राजस्थान में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण एक इंच से ज्यादा बरसात हुई। सोमवार सुबह जयपुर,उदयपुर,भरतपुर संभाग के जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई।सबसे ज्यादा बरसात बाड़मेर में 60MM हुई। बारिश,ओलावृष्टि के कारण बाड़मेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

जयपुुर में सुबह चारदीवारी,दिल्ली रोड,आदर्श नगर के एरिया में हल्की बारिश हुई।इससे पहले रविवार को दिनभर बादल छाने से जयपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ,जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बादल छाने और बारिश से नमी के कारण रात में तापमान कंट्रोल रहा और सर्दी थोड़ी कम रही।

बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में 29 एमएम बरसात हुई। बारिश के चलते यहां सड़कों पर पानी भर गया।
बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में 29 एमएम बरसात हुई। बारिश के चलते यहां सड़कों पर पानी भर गया।
बाड़मेर में दिन में रात जैसी सर्दी
बाड़मेर में रविवार को हुई बारिश,ओलावृष्टि के बाद पूरे दिन बादल छाने से दिन का तापमान केवल 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर गया। यहां रविवार रात का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था, जो पूरे दिन में केवल 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17.9 डिग्री सेल्सियस तक ही गया। ये इस सीजन में अब तक किसी भी शहर में इतना कम तापमान नहीं रहा।राज्य के दक्षिण हिस्से में कल देर शाम अच्छी बारिश हुई। बांसवाड़ा शहर के अलावा केसरपुरा में 30, कुशलगढ़ में 38, जगपुरा-घाटोल में 29-29MM बारिश हुई।इसके अलावा झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, डूंगरपुर, सिरोही समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ के कपासन में 25MM यानी एक इंच पानी बरसा।डूंगरपुर में भी रविवार को दिन में और देर रात को बरसात हुई। बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है।डूंगरपुर में भी रविवार को दिन में और देर रात को बरसात हुई।बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है।बारिश और बादल छाने से शहरों में दिन में सर्दी बढ़ गई। सभी शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।सबसे ज्यादा ठंडा दिन कल बाड़मेर में रहा,जहां अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।उदयपुर में भी कल दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री, जैसलमेर में सामान्य से 8, अजमेर में सामान्य से 6 और बीकानेर में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।जैसलमेर में सोमवार को सुबह से ही बादल छाए हैं।जैसलमेर में सोमवार को सुबह से ही बादल छाए हैं।

कहां-कितनी बारिश हुई-:

जगह बारिश (MM)
नाथद्वारा (राजसमंद) 30
देलवाड़ा (राजसमंद) 29
खमनोर (राजसमंद) 26
सिंधड़ी (बाड़मेर) 60
सेंदवा (बाड़मेर) 34
गुड़ामालानी (बाड़मेर) 31
देलदर (सिरोही) 54
माउंट आबू (सिरोही) 45
आबू रोड (सिरोही) 33
कपासन (चित्तौड़गढ़) 25
राशमी (चित्तौड़गढ़) 22
सहाड़ा (भीलवाड़ा) 19
कारेड़ा (भीलवाड़ा) 19
ओसियां (जोधपुर) 17
जोधपुर शहर 16
दलोत (प्रतापगढ़) 53
प्रतापगढ़ शहर 42
सांचौर (जालोर) 46
जसवंतपुरा (जालोर) 22
अजमेर शहर में रविवार रात को हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है।
अजमेर शहर में रविवार रात को हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

*शहर अधिकतम न्यूनतम*
अजमेर 22.6 14.8
बाड़मेर 17.9 14.2
बीकानेर 24.8 15.6
चूरू 27.2 15.4
जयपुर 25 15.9
जैसलमेर 22 15.5
जोधपुर 23.4 14.4
कोटा 24.4 15
*गंगानगर 24.9 14.7*
उदयपुर 21.3 14.4
माउंट आबू (सिरोही) 18 8

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11