Home » राजस्थान » कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में कार सवार 3 चचेरे भाइयों की मौत

कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में कार सवार 3 चचेरे भाइयों की मौत

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थानान्तर्गत एनएच- 48 पर बीती रात शिशोद गाँव के पास एक कंटेनर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार तीन युवको की मौत हो गई. मृतक आपस में चचेरे भाई है. तीनो शादी से अपने घर लौट रहे थे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनो शवो को परिजनों को सौप दिया है.

डूंगरपुर जिले की बिछीवाडा थाना पुलिस के अनुसार भुवाली निवासी 25 वर्षीय पंकज पुत्र राकेश डामोर, 27 वर्षीय अक्षय पुत्र प्रवीण और 26 वर्षीय महेश पुत्र देवचंद डामोर चचेरे भाई है. तीनो तीनो चचेरे भाई कल शादी समारोह में गए थे. इधर शादी समारोह के बाद देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान रात करीब एक बजे एनएच- 48 पर शिशोद गाँव के पास एक कंटेनर ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी.

वहीं कंटेनर कार को घसीटते हुए आगे तक ले गया. इधर हादसे में कार सवार पंकज, महेश और अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई. सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. इधर आज सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों