Home » राजस्थान » बिजली विभाग की लापरवाही से गई किसान की जान, झूलते तारों से करंट लगने से हुई मौत, बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

बिजली विभाग की लापरवाही से गई किसान की जान, झूलते तारों से करंट लगने से हुई मौत, बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ोदा गांव में आज बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान की जान चली गई है. किसान अपने खेतो में काम कर रहा था इस दौरान खेतो में झूलते तारो से करंट लगने से किसान की मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन भी किया.

डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस के अनुसार बड़ोदा गाँव निवासी 35 वर्षीय किसान प्रेमजी पुत्र धुलजी पाटीदार आज अपने खेतो में काम कर रहा था. इस दौरान खेतो में झूलते तारो की चपेट में आने से प्रेमजी पाटीदार को करंट लग गया. जिससे वह अचेत हो गया. परिजन उसे लेकर बड़ोदा अस्पताल पहुंचे जहां से उसे आसपुर के लिए रेफर कर दिया. इधर आसपुर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही किसान प्रेमजी की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाया है.

ग्रामीणों ने बताया की कई बार झूलते तारो की शिकायत विभाग को की गई थी लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग ने झूलते तारो को ठीक नही किया. सुचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया. वहीं परिजन व ग्रामीण बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. इधर किसान प्रेमजी की मौत के बाद उसके दो बच्चो के सिर से पिता का साया उठ गया है. वहीं परिजन दोषी कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई नही होने तक पोस्टमार्टम के लिए इनकार कर रहे है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS