Home » राजस्थान » प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद बोले सीएम गहलोत, हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में हुए नाकाम

प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद बोले सीएम गहलोत, हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में हुए नाकाम

जयपुरः राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. मतगणना के इसी क्रम में जोधपुर सरदापुरा से जीत के बाद सीएम अशोक ने बड़ा बयान दिया. गहलोत ने कहा कि प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है. यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे.

गहलोत ने सलाह देते हुए कहा कि मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं.  मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें. OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं.

मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया.

बता दें कि राजस्‍थान में कई सालों से हर बार सरकार बदलने का रिवाज चलता आ रहा है. यहां एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का राज चलने का क्रम बना हुआ है. ऐसे में इस बार लड़ाई राज और रिवाज की थी. लेकिन रिवाज ने बाजी मारी है. और 5-5 साल की परंपरा को बरकरार रखा है. भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने में सक्षम हो गयी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक