Home » राजस्थान » दौसा में बच्ची से दुष्कर्म से जुड़ी खबर, JK लोन अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्ची का सफल ऑपरेशन

दौसा में बच्ची से दुष्कर्म से जुड़ी खबर, JK लोन अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्ची का सफल ऑपरेशन

जयपुर: दौसा में दुष्कर्म की घटना में घायल बच्ची को आज अलसुबह जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में लाया गया.यहां वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में पीड़ित बच्ची का सफल ऑपरेशन किया गया. घटना के दौरान की आई चोट को डॉक्टरों ने उपचार किया. फिलहाल सर्जिकल ICU में बच्ची का इलाज चल रहा है.

जेके लॉन अस्पताल अधीक्षक डॉ कैलाश मीणा ने बताया कि फ़िलहाल बच्ची की तबीयत स्थिर बनी हुई हैं. बच्ची के बेहतर ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें सीनियर प्रोफेसर डॉ जगदीश सिंह, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ ज्योत्सना व्यास और डॉ दिव्या शर्मा शामिल है. आपको बता दें कि गुरूवार को अज्ञात आरोपी ने छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. विवाह समारोह से लौटते समय माता-पिता को घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस के अनुसार पीड़िता को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले में आगे की जांच की जा रही है.
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ जेके लोन अस्पताल पहुंचे. दौसा की रेप पीड़िता बच्ची की कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान