Home » राजस्थान » राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शुरू हुई मतगणना, जल्द अध्यक्ष को लेकर तस्वीर होगी साफ

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शुरू हुई मतगणना, जल्द अध्यक्ष को लेकर तस्वीर होगी साफ

जयपुरः राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर आज सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो गयी है. हाईकोर्ट परिसर स्थित सतीश चंद्र सभागार में मतगणना की प्रक्रिया लगातार जारी है. बार के पदाधिकारियों की सभी पांच पेटियां खोली गई. फिलहाल मत पत्रों की काउंटिंग जारी है.

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदाताओं ने जमकर अपनी हिस्सेदारी निभाई. यहां 4,072 अधिवक्ताओं ने मतदान किया. हाईकोर्ट बार में कुल 4,660 मतदाता हैं.  फिलहाल मतपत्रों को लेकर मतगणना का क्रम जारी है. उम्मीद लगायी जा रही है कि आने वाले 1 घंटे के भीतर परिणाम सामने होंगे. और पता लग जाएगा कि अगला अध्यक्ष कौन होगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों