जयपुरः राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए CHO भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है. जिसको लेकर बोर्ड ने आधाकारिक वेबसाइट पर आदेश जारी किया है. अब 3 मार्च को दोबारा CHO भर्ती परीक्षा आयोजित होगी.
बता दें कि CHO भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर लीक से संबंधित शिकायत के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ये निर्णय लिया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वेबसाइट पर आदेश जारी किया है. वहीं नई तारीख के रूप में 3 मार्च को दोबारा CHO भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 176






