Home » राजस्थान » Rajasthan Cabinet Expansion: 22 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनाए

Rajasthan Cabinet Expansion: 22 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनाए

जयपुर: राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में 12 केबिनेट एवं  10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्य मंत्रियों में 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सम्मलित हैं. राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्यपाल मिश्र से शपथ दिलवाने के लिए अनुमति ली. राज्यपाल मिश्र द्वारा मंत्री परिषद सदस्यों को अपने नाम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. शपथ से पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम पुकारा. राज्यपाल मिश्र ने आरंभ में 12 को केबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई. इसके बाद उन्होंने 5 को राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार की और 5 को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव उषा शर्मा ने किया. शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने हिन्दी भाषा में ईश्वर को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ ली.

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंत्री परिषद सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई शुभकामनाएं दी. शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों सहित प्रशासनिक, पुलिस व न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे.

12 विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ:
-सबसे पहले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-दूसरे नंबर पर गजेंद्र सिंह खींवसर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-तीसरे स्थान पर राज्यवर्धन राठौड़ ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-चौथे स्थान पर बाबूलाल खराड़ी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-पांचवें नंबर पर मदन दिलावर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-छठे स्थान पर जोगाराम पटेल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-7वें नंबर पर सुरेश रावत ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-आठवें नंबर पर अविनाश गहलोत ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-नौवें नंबर पर जोराराम कुमावत ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-दसवें नंबर पर हेमंत मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-11वें नंबर पर कन्हैयालाल चौधरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-12वें नंबर पर सुमित गोदारा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने:
-संजय शर्मा ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ
-गौतम कुमार ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ
-झाबर सिंह खर्रा ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ
-सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ
-हीरालाल नागर ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ

5 राज्यमंत्री बने:
-ओटाराम देवासी ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ
-डॉ. मंजू बाघमार ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ
-विजय सिंह चौधरी ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ
-कृष्ण कुमार विश्नोई ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ
-जवाहर सिंह बेडम ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ

आपको बता दें कि राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं. सांसद पद छोड़कर विधायक बने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. आपको बता दें​ कि 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यमंत्री तो दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली थी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान