Home » राजस्थान » राजस्थान में आज से मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर, ‘रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ दिया गया स्कीम को नाम

राजस्थान में आज से मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर, ‘रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ दिया गया स्कीम को नाम

जयपुर: नए वर्ष का आगाज हो चुका है. साल 2023 को अलविदा कह कर हम नए साल 2024 में प्रवेश कर चुके हैं. आज नव वर्ष आज का पहला दिन है. आज से 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा. जी हां राजस्थान में आज से 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा.

अब उज्ज्वला व बीपीएल परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’स्कीम को नाम दिया गया. आज से योजना शुरू होगी, खाद्य आपूर्ति विभाग होगा नोडल विभाग.

पात्र लाभार्थी को महीने में अधिकतम एक सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा. गैस एजेंसी को ₹450 से अधिक भुगतान की गई राशि परिवार के मुखिया के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी. पंजीकरण के लिए एलपीजी आईडी व जन आधार कार्ड पंजीकृत करना अनिवार्य होगा.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines