प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी:कैलाश चौधरी
बाड़मेर/जयपुर(सुनील शर्मा) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं।शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सुबह बालोतरा से रवाना होकर बायतु में सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए तथा इसके बाद शिव विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के तहत आमजन से रूबरू हुए।केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उंडू कश्मीर,शिवाजी नगर, भिंयाड़ एवं शिव मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य खंगार सिंह सोढा,स्वरूप सिंह खारा,राजेंद्र सिंह भिंयाड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जन साथ में रहे।
शिवाजी नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन पर पूरा भरोसा करती है।प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया है।इसी कारण मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए प्रदेश की जनता ने भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार लाकर विकास के इंजन को डबल करके मजबूत करने का काम किया है।
कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र हित एवं जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में आमजन के आशीर्वाद से भाजपा लगातार तीसरी बार 300 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी।
*मेघवाल समाज के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री*
संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को शिव मुख्यालय पर मेघवाल समाज द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में भाग लिया तथा इस दौरान समाज के मौजीज एवं प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की।केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर की स्मृति से जुड़े हुए प्रतीकों का प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास करवाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी समाज के वंचित वर्गों के विकास और कल्याण को लेकर संवेदनशीलता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.









