*कैलाश चौधरी ने बालोतरा रेलवे स्टेशन पर लिया जायजा।।ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सुनी आमजन की समस्याएं*
बालोतरा/जयपुर (सुनील शर्मा) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं।रविवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सुबह बालोतरा से रवाना होकर पचपदरा विधानसभा के कालूड़ी और कितपाला पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के तहत आमजन से संवाद किया तथा समस्याएं सुनी।कार्यक्रमों के दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने आमजन की समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का रास्ते में जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन साथ में रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश में चौमुखी विकास हुआ है।देश के प्रत्येक तबके के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेक पात्रों हितग्राहियों को अपने सपना का घर मिला है।आयुष्मान कार्ड से गरीब बिमार व्यक्ति का निशुल्क इलाज हो रहा है।सरकार गरीब कल्याण की योजनाऐं बना रही है।हर पात्र हितग्राही को उसकी योजना में लाभ दिलवाया जाएगा।कैलाश चौधरी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि गरीब तबके के पात्र हितग्राही जो लाभ लेने से वंचित रह गए है,उन्हें शासन की योजना का लाभ मिले।यह रथ प्रत्येक पंचायत में जाकर योजनाओं की जानकारी देगा और पात्र वंचितों को लाभ मिलेगा। स्वसहायता समूह से जुडने के बाद महिला सशक्त बनी है।उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।हमारी सरकार गरीब तबके के लोगो के लिए लगातार योजनाऐं बनाकर हर पात्र हितग्राही को लाभ देने का प्रयास कर रही है।
*बालोतरा रेलवे स्टेशन पर लिया निर्माण कार्यों का जायजा*
इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत हो रहे नवीनीकरण के तहत निर्माण व विकास कार्यों का जायजा लिया और निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “अमृत भारत रेलवे स्टेशन” के तहत बालोतरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प एवं नवीनीकरण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कुछ महीने बाद इसी वर्ष बालोतरावासियों को नया रेलवे स्टेशन मिलेगा।इस क्षेत्रवासियों और यात्रियों को सहूलियत होगी।इसी योजना के तहत संसदीय क्षेत्र के बाड़मेर और जैसलमेर रेलवे स्टेशन का भी कार्य चल रहा है।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.









