- *विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में 300 राशन किट वितरित,लाभार्थियों को उज्जवला कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड भी बांटे।।भाजपा प्रदेश महामंत्री सहित आदर्श नगर प्रत्याशी रवि नैय्यर रहे मौजूद*
जयपुर(सुनील शर्मा) आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के गोविंद मार्ग राजा पार्क स्थित आर्य समाज पार्क में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर लगाया गया।इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा और आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ राजस्थान के संयोजक रवि नैय्यर ने शिविर में उपस्थित सभी लाभार्थियों से संपर्क कर लाभार्थियों से व्यक्तिगत परिचय किया।वहीं सभी लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।शिविर में उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिए गए।इस दौरान कुछ विशिष्ट लाभार्थियों को शिविर के दौरान सम्मानित भी किया गया इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के हेल्थ बीमा कार्ड भी वितरित किये गए।
शिविर के दौरान लगभग 300 जरूरतमंद परिवारों को अन्नपूर्णा राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक अजय विजयवर्गीय,आईटी सेल के संयोजक धनराज सोलंकी,समाजसेवी प्रदीप मित्तल और विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष,वर्तमान पार्षदगण और भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.







