Poola Jada
Home » राजस्थान » विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब।।5 विधानसभा क्षेत्रों की 9 ग्राम पंचायतों में शिविर का हुआ आयोजन।।27 हजार से ज्यादा लोगों ने ली योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब।।5 विधानसभा क्षेत्रों की 9 ग्राम पंचायतों में शिविर का हुआ आयोजन।।27 हजार से ज्यादा लोगों ने ली योजनाओं की जानकारी

*विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब।।5 विधानसभा क्षेत्रों की 9 ग्राम पंचायतों में शिविर का हुआ आयोजन।।27 हजार से ज्यादा लोगों ने ली योजनाओं की जानकारी*

जयपुर(सुनील शर्मा) विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को जयपुर जिले की 5 विधानसभा क्षेत्र में 5 पंचायत समितियों की 9 ग्राम पंचायतों में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली,जिनमें से 15 हजार 590 लोगों ने स्वास्थ्य एवं 16 हजार 182 लोगो ने टीबी के लक्षणों एवं इलाज के बारे में जानकारी ली।

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शिल्पा सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत जयरामपुरा एवं गोविन्दपुरा पंचायत समिति जालसू, ग्राम पंचायत भादवा एवं पड़ासोली पंचायत समिति बस्सी,ग्राम पंचायत डीडावता एवं दौसरा पंचायत समिति माधौराजपुरा,ग्राम पंचायत सायपुरा एवं चावण्ड का मण्ड पंचायत समिति जमवारामगढ़ एवं ग्राम पंचायत रामजीपुरा कलां पंचायत समिति किशनगढ़ रेनवाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।विकसित भारत संकल्प यात्रा में 262 विशिष्ठ व्यक्तियों ने भाग लिया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)