Home » राजस्थान » जेडीसी मंजू राजपाल ने ली अधिकारियों की बैठक।।लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व बढाने के लिए किये जायेंगे प्रयास

जेडीसी मंजू राजपाल ने ली अधिकारियों की बैठक।।लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व बढाने के लिए किये जायेंगे प्रयास

जेडीसी मंजू राजपाल ने ली अधिकारियों की बैठक।।लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व बढाने के लिए किये जायेंगे प्रयास

साथ ही समय सीमा में प्रोजेक्ट्स पूर्ण करने के दिए निर्देश।।जेडीसी ने किया झोटवाडा आर.ओ.बी.एवं आई.पी.डी.टॉवर

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जेडीए के चिंतन सभागार में अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

जेडीसी ने अधिकारियों से परिचय किया और उनके कार्यदायित्वों की जानकारी ली।उन्होंने जेडीए के वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी प्राप्त की।

इस दौरान जेडीसी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध रूप से निस्तारण हो तथा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा कराने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर वर्तमान में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को तय समयावधि में पूर्ण करने के प्रयास किये जाये।साथ ही जेडीसी ने लेखाशाखा के कार्याे की जानकारी लेते हुए ऑक्शन की कार्यप्रणाली,नवीन योजनाओं के सृजन एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों के बारे में विस्तार से जाना।इस दौरान जेडीसी ने कहा की जेडीए के राजस्व में बढोतरी हो,इसके लिए भी विशेष प्रयास किये जाये।इस हेतु निदेशक वित्त को निर्देश दिए गए कि राजस्व अर्जित करने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर,लक्ष्य पूर्ण करने हेतु प्रभावी प्लानिंग की जायें।जेडीसी ने अभियांत्रिकी शाखा के अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेते हुए प्रोजेक्ट्स को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।प्रोजेक्ट्स की निरन्तर मॉनिटरिंग की जाये,जिससे प्रोजेक्ट्स तय समय सीमा में पूर्ण हो एवं आमजन को इन प्रोजेक्ट्स का अधिक से अधिक लाभ मिलें।जेडीसी मंजू राजपाल ने टाउन प्लानिंग शाखा के कार्याे,कार्यक्षेत्र,मास्टर प्लान एवं नॉर्थन रिंग रोड की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।साथ ही उन्होंने मास्टर प्लान-2025 में पूर्व में जिन बिंदुओं पर कार्य नहीं हो पाया है,उन बिंदुओ में से जिस भी बिंदु पर एक वर्ष में कार्य किया जा सकता है,उन पर कार्य करने के निर्देश दिये।जिससे मास्टर प्लान-2025 का संपूर्ण लाभ आमजन को प्राप्त हो सके।उन्होंने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जेडीसी मंजू राजपाल ने जेडीए की उच्चाधिकार समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिये।कार्यकारी समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिये।जेडीसी ने यूडीएच मंत्री के आदेशों के क्रम में जेडीए द्वारा अन्य सरकारी विभागों-पीएचईडी,विद्युत एवं अन्य से समन्वय पश्चात् ही विकास कार्य करने के निर्देश दिये।जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी एवं पुनरार्वति कम होगी।बैठक में जेडीए सचिव,वन संरक्षक, समस्त निदेशकगण,अतिक्ति आयुक्त एलपीसी,सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।साथ ही जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने झोटवाडा आर.ओ.बी.एवं आई.पी.डी.टॉवर का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान जेडीसी ने अधिकारियों से दोनों प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली एवं टीम वर्क कर तय समयावधि में प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के निर्देश दिये।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)