Home » राष्ट्रीय » लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जुटे भाजपाई,प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते प्रदेश के वोटरों को साधेगी भाजपा

लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जुटे भाजपाई,प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते प्रदेश के वोटरों को साधेगी भाजपा

लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जुटे भाजपाई,प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते प्रदेश के वोटरों को साधेगी भाजपा

लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की सभी 25 सीटों पर करेगी जीत दर्ज:सी पी जोशी

लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की सभी 25 सीटों पर करेगी जीत दर्ज:भजनलाल शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी  विकसित भारत संकल्प यात्रा को भाजपा लेकर जाएगी  बूथ स्तर तक:अरुण सिंह 

जयपुर(सुनील शर्मा) लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की लोकसभा कार्य योजना बैठक  का आयोजन आज जयपुर के एक होटल में किया गया।कार्य योजना बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि कार्य योजना बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा को बूथ स्तर तक ले जाने की रणनीती बनाई गई।कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते प्रदेश की सभी 25 सीटों को जीतने का संकल्प लिया गया।

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की ताकत जनसंघ काल से समर्पित कार्यकर्ता की एक बड़ी संख्या   रही है।हमें मुख्य रूप से इन चार बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है। जिसमें हमारी ताकत,हमारी कमजोरियां,हमारे सामने जो चुनौतियां हैं वे और प्रत्येक बूथ पर विजय के साथ विस्तार की संभावनाओं को तलाशना।प्रदेश की सभी 25 सीटें जीतने के लिए हमें बूथ जीतने का संकल्प लेना होगा।बूथ की जब हम बात करते हैं तब समझिए कि गरीब, महिला,किसान और युवा इन चार वर्गों को साधना जरूरी है।इन सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए हम आगे रहना होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा कार्ययोजना बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय प्रत्येक गरीब से कार्यकर्ता का जुड़ना इसमें कार्यकर्ता की सक्रियता,सेवा, संयम,सदभावना,संतुलन और समन्वय के भाव का निर्माण करना बेहद जरूरी है।प्रत्येक कमजोर बूथ एवं मंडल में कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम खड़ी करना,प्रवास में विस्तार करके  विचारधारा को घर-घर पहुंचाना बेहद जरूरी है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करना है।इसके लिए हम पांच प्रण लेने होंगे जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति,अपनी विरासत पर गर्व,एकजुट भारत और नागरिक कर्तव्यों का पालन शामिल हैं।

इस दौरान केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य हर जरूरतमंद और गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।विकसित भारत 2047 के विजन पर हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है।पीएम मोदी की गरीब अन्न कल्याण योजना, पीएम आवास योजना,उज्जवला योजना,पीएम किसान सम्मान निधि योजना,पीेएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित सभी योजनाओं को विकसित संकल्प भारत यात्रा के शिविरों के माध्यम से जन जन तक लेकर जाना है।

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर,छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर,उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर,केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,अर्जुनराम मेघवाल,कैलाश चौधरी,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,सासंद कनकमल कटारा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,अरूण चतुर्वेदी,अशोक परनामी,राव राजेन्द्र सिंह राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अल्का गुर्जर,प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा बालकनाथ,सुखबीर जौनापुरिया,सी आर चौधरी,सरदार अजयपाल सिंह, संतोष अहलावत,चुन्नीलाल गरासिया, प्रभुलाल सैनी,जितेन्द्र गोठवाल,श्रवण सिंह बगड़ी,प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा,दामोदर अग्रवाल,मोतीलाल मीणा,कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,जोगाराम पटेल,सुरेश रावत, बाबूलाल खराड़ी,जोराराम कुमावत, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर,राज्यमंत्री केके विश्नोई,जवाहर बेढम,पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत,प्रसन्न मेहता और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग मौजूद रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)