श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्याम मंदिर में किए दर्शन।।दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में हुए शामिल
जयपुर(सुनील शर्मा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में सोमवार को सीकर के खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन किए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।इस दौरान उनकी धर्मपत्नी गीता शर्मा भी साथ रही।
मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में भी शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रभु श्री रामलला की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित दीपोत्सव में दीप प्रज्वलित किया।साथ ही आयोजित आतिशबाजी कार्यक्रम में भी भाग लिया।इस दौरान श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान तथा अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती,नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक गोरधन वर्मा,सुभाष मील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.









