जेडीए द्वारा तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त साथ ही सरकारी भूमि से हटाए अतिक्रमण
जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन खानिया बंधा घाटी करोलान में करीब 1000 वर्गगज सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त एवं ईकोलोजिकल जोन ग्राम रोपाड़ा में करीब 03 बीघा सरकारी भूमि पर बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंम्भिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया गया।जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन कानोता बांध के पास निजी खातेदारी की 01 बीघा कृषि भूमि में व करीब 02 बीघा सरकारी भूमि को सम्मिलित करते हुये बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंम्भिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया गया। इसी जोन में निजी खातेदारी की करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंम्भिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित आगरा रोड़ से गोनेर रोड़ की तरफ खानिया बंधा घाटी करोलान में सरकारी नाले के पास करीब 1000 वर्गगज सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से लोहे,लकडी की थड़ी,ठेलें,लोहे के ऐंगल इत्यादि लगाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम रोपाड़ा खसरा नं.426 आसाराम बापू आश्रम के पीछे जिला जयपुर में करीब 03 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर भूमि को समतल कर ‘‘आर.वी. रेजीडेन्सी’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाये गयी मिट्टी की सड़कें बाउण्ड्रीवाल,टीनशेडनुमा कोठरी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10,07,09,पी.आर.एन.(नोर्थ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई
जेडीए द्वारा जोन-10ए के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित कानोता बांध के पास जिला जयपुर में 01 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि में करीब 02 बीघा सरकारी भूमि को सम्मिलित करते हुये कब्जा-अतिक्रमण कर भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
इसी प्रकार जोन-10ए के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम जामड़ोली मरूधर स्कूल के पास जिला जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाये गयी मिट्टी की सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10ए,07,09, पी.आर.एन.(नोर्थ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.








