Home » राजस्थान » वन एवं पर्यावरण मंत्री ने विद्यार्थियों को गर्म कपडे एवं दिव्यांजनों को सहायक उपकरण किए वितरित

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने विद्यार्थियों को गर्म कपडे एवं दिव्यांजनों को सहायक उपकरण किए वितरित

*वन एवं पर्यावरण मंत्री ने विद्यार्थियों को गर्म कपडे एवं दिव्यांजनों को सहायक उपकरण किए वितरित*

जयपुर(सुनील शर्मा) वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालाखेडा गेट में आयोजित कार्यक्र्रम में बच्चों को गर्म कपडे एवं दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण वितरित किए।मंत्री संजय शर्मा ने नारायण सेवा संस्था को बच्चों को गर्म कपडे एवं दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण वितरित करने पर साधुवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार नारायण सेवा संस्था निरन्तर मानव सेवा के लिए कार्य कर रही है वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार वंचित व जरूरतमंद लोगों के कल्याण हेतु लोककल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभांवित करने का निरन्तर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।इस दौरान उन्होंने विद्यालय में सबसे ज्यादा उपस्थिति देने एवं अनुशासित रहने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।साथ ही खेलो इंडिया पैरा गेम में सिल्वर मेडल,राज्य स्तर प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर सुनील कुमार साहू का मेडल पहनाकर सम्मान किया।
इसके पश्चात मंत्री संजय शर्मा ने अम्बेडकर नगर के ए ब्लॉक में बने पार्क में ओपन जिम का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए व्यायाम बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक नेकीराम,नारायण सेवा संस्था के जिला अध्यक्ष आर.एस वर्मा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)