Home » राष्ट्रीय » महाराष्ट्र विधानभवन में आयोजित 84 वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया संबोधित समितियों का गठन रुचि व अनुभव के आधार पर हो

महाराष्ट्र विधानभवन में आयोजित 84 वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया संबोधित समितियों का गठन रुचि व अनुभव के आधार पर हो

*महाराष्ट्र विधानभवन में आयोजित 84 वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया संबोधित समितियों का गठन रुचि व अनुभव के आधार पर हो*

जयपुर(सुनील शर्मा) मुंबई के महाराष्ट्र विधानभवन में चल रहे 84 वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के पहले दिन आयोजित सत्र में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सम्मिलित हुए व उन्होंने इस सम्मेलन को संबोधित किया।सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला , राज्यसभा उपसभापति हरिवंश,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थिति रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि सदन की घटती बैठकों के कारण सदन में सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा नहीं हो पाती है,अतः संविधान की भावना के अनुसार कार्यपालिका के विधायिका के प्रति उत्तरदायी होने के सिद्धांत को लागू करने के लिए हमें सदन की बैठक की संख्या में वृद्धि करने की आवश्यकता है।समितियों का गठन दलीय आधार पर ना करके सदस्यों की योग्यता,रुचि और विशिष्ट अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए किया जाए।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश के सभी सदनों में नवीन सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए।वासुदेव देवनानी ने इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सहित सभी प्रदेशों के विधानसभा अध्यक्षों से भी मुलाकात की।

*समितियों के कार्यों की होगी मॉनिटरिंग*

वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में समितियो को सक्रिय किया जा रहा है।इसके लिए समितियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है।यह कमेटी समय-समय पर समितियों के कार्यों की समीक्षा करेगी ताकि समितियों के कार्यों की गुणवत्ता बढ़ सके।

*समितियां का कार्य समयबद्ध होगा*

वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा की समितियो के कार्यों को समयबद्ध किया जाएगा,इससे समितियो की रिपोर्ट तय समय पर आएगी तथा विधानसभा में इन समितियों की रिपोर्ट पर सदन में चर्चा कराई जाएगी।इस दौरान सचिव सम्मेलन में विधानसभा प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा राजस्थान में कम्प्यूटरीकरण की व्यवस्था 1990 से प्रारम्भ हुई तथा राजस्थान विधानसभा ऑनलाइन प्रश्न प्रणाली शुरू करने वाली पहली विधानसभा है।  ऑनलाइन उत्तर सूचना प्रणाली (OASYS) शुरू करने में भी राजस्थान ने पहल की हैं।विधानसभा कार्यवाही सूचना प्रणाली में 1952 से चली आ रही बहसें शामिल हैं।हमारे विधायक प्रणाली जो पहली विधानसभा के बाद से सभी निर्वाचित सदस्यों की पूरी जानकारी प्रदान करती है।दस्तावेज़ प्रबंधन प्रणाली और समिति की बैठकें सूचना प्रणाली आदि वेबसाइट पर उपलब्ध है।राजस्थान विधानसभा 80 प्रतिशत पेपरलेस विधानसभा है और  इन-हाउस नवीनतम उपकरण भी स्थापित करने जा रहे हैं तथा विधायकों को लैपटॉप और प्रिंटर उपलब्ध हैं।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)