Home » राजस्थान » नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल का 16 वां राष्ट्रीय कन्वेंशन-जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव

नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल का 16 वां राष्ट्रीय कन्वेंशन-जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव

जयपुर(सुनील शर्मा) राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत में कहा है कि राजस्थान सरकार गरीब मध्यम वर्ग सहित सभी जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्य सचिव सुधांश पंत शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारडको) के 16 वें राष्ट्रीय कन्वेंशन में भागीदारों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान सुधांश पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के सभी वर्गों को आवास सस्ते दरों में मिलने से बहुत फायदा हुआ है,अब लोगों को घर बनाना आसान हुआ है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्थान में भी बेहतर तरीके से क्रियान्वित की जा रही है।मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सस्ते और किफायती आवास उपलब्ध करवाने के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन को राजस्थान के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता से लागू करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।सुधांश पंत ने कन्वेंशन के दौरान हाउसिंग निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आवाह्न करते हुए कहा कि राजस्थान में निर्माण के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं उपलब्ध है।राजस्थान के टू- टायर और थ्री -टायर शहरों में हाउसिंग के क्षेत्र में काम के बहुत अवसर हैं।सुधांश पंत ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हाउसिंग के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता से काम करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक