Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण ने की कार्यवाही।।जेडीए ने जोन 9 में दो अवैध बिल्डिंग को किया सील

जयपुर विकास प्राधिकरण ने की कार्यवाही।।जेडीए ने जोन 9 में दो अवैध बिल्डिंग को किया सील

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-09 में अनुमोदित आवासीय योजना महल बी ब्लॉक के आवासीय भूखण्ड संख्या-बी64 में 04 मंजिला बिल्डिंग में व्यावसायिक होटल का संचालन करने पर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।साथ ही अनुमोदित आवासीय योजना महल बी ब्लॉक के भूखण्ड संख्या-बी21 आवासीय भूखण्ड में व्यावसायिक गतिविधि संचालन करने पर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित अनुमोदित आवासीय योजना महल बी ब्लॉक के भूखण्ड संख्या-बी64 आवासीय भूखण्ड में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के व्यवसायिक रूप से होटल कर्मा इन का संचालन करने पर भू-स्वामी को धारा 32 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर व्यावसायिक गतिविधि बन्द करने हेतू पाबंद किया था।तत्पश्चात् व्यवसायिक गतिविधियां बन्द नहीं करने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा 34 (क) का नोटिस जारी कर आज दिनांक 02.02.2024 को उक्त 04 मंजिला अवैध बिल्डिंग के प्रवेश द्वारों इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवार चुनवाकर गेटों पर ताले सील चपडी लगा कर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुए व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी।


इसी प्रकार जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित अनुमोदित आवासीय योजना महल बी ब्लॉक के भूखण्ड संख्या-बी21 आवासीय भूखण्ड में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के बेसमेन्ट में व्यवसायिक रूप से प्रीस्कूल एंड डे केयर का संचालन करने पर भू-स्वामी को धारा 32 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर व्यावसायिक गतिविधि बन्द करने हेतू पाबंद किया था।तत्पश्चात् व्यवसायिक गतिविधियां बन्द नहीं करने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा 34 (क) का नोटिस जारी कर आज दिनांक 02.02.2024 को उक्त अवैध बिल्डिंग के बेसमेन्ट प्रवेश द्वारों सीढ़ियों इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवार चुनवाकर गेटों पर ताले सील चपडी लगा कर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।

जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुए व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन-09,10,10ए,11 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक