Home » राजस्थान » किसान का बेटा गांव से चलकर पहली बार विधायक बना और प्रदेश के मुखिया के तौर पर कमान संभालते हुए सदन में विपक्ष के छुड़ाएं छक्केः जितेंद्र गोठवाल

किसान का बेटा गांव से चलकर पहली बार विधायक बना और प्रदेश के मुखिया के तौर पर कमान संभालते हुए सदन में विपक्ष के छुड़ाएं छक्केः जितेंद्र गोठवाल

जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा भगवान और सनातन में विश्वास करने वाली पार्टी है।जबकि कांग्रेस ने तो भगवान राम तक को काल्पनिक बताया था।कांग्रेस के आला पदाधिकारी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत तक ने राम सेतु को लेकर सवाल उठाए।वहीं राम को काल्पनिक बताने वाले कांग्रेसी नेताओं को आलाकमान से राम के पक्ष में बोलने तक के लिए मना किया जा रहा है।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा सहित तमाम कांग्रेसी नेता राम को नकार रहे है।जबकि साफ है कि संपूर्ण सृष्टि भगवान से चल रही है।उस पर भाजपा क्या,सबका विश्वास टिका हुआ है।भाजपा ने प्रभु राम को स्वीकार किया और कांग्रेस ने सिरे से नकार दिया।इस दौरान जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि एक किसान का बेटा गांव से चलकर पहली बार विधायक बना और प्रदेश के मुखिया के तौर पर कमान संभालते हुए सदन में विपक्ष के छक्के छुड़ा दिए।

इससे कांग्रेस की पीड़ा सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सीएम ने एक के बाद एक वादों को पूरा करना शुरू कर दिया। सरकार बनने के साथ ही जनता से किए वादों पर अमल किया और जन हितैषी कार्य लागू कर दिए।फिर चाहे 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर योजना हो,पेपर लीक में मामले में एसआईटी का गठन हो या फिर कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव से पूर्व 6 माह में किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने का मामला हो।

गोठवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महज 48 दिनों में जो जन कल्याणकारी फैसले किए है इससे कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर सवाल खड़े करने वाले कांग्रेसी नेताओं को अपनी गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली से फरमान दिया जाता है और वे वैसा ही बोल देते है।कांग्रेस पार्टी के नेता दिल्ली में बैठे आला नेताओं को खुश करने के लिए भगवान के विरूद्ध इस तरह का बयान दे रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक