नागौरः नागौर से बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले 14 दिन से लापता स्कूली छात्र यश का शव मिला है. बलदेवराम संत नगर स्थित पानी की टंकी के पास बोरे में शव मिला. लापता स्कूली छात्र का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है.
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. शव को कब्जे में लेकर JLN की मोर्चरी में रखवाया गया है. कोतवाली थानाधिकारी रमेन्द्र सिंह और CI ओमप्रकाश JLN अस्पताल पहुंचे. वहीं दूसरी ओर मृतक यश के परिजनों और पड़ोसियों में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
कोतवाली थानाधिकारी रमेन्द्र सिंह और CI ओमप्रकाश JLN अस्पताल पहुंचे. मामले में संदिग्ध बबलू घोसी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. फिलहाल पूछताछ जारी है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 154





