Home » राजस्थान » दिल्ली में प्रदेश भाजपा का अहम मंथन हुआ खत्म, राजस्थान के सभी राज्यसभा-लोकसभा सांसद रहे मौजूद

दिल्ली में प्रदेश भाजपा का अहम मंथन हुआ खत्म, राजस्थान के सभी राज्यसभा-लोकसभा सांसद रहे मौजूद

नई दिल्लीः दिल्ली में प्रदेश भाजपा का अहम मंथन खत्म हो गया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर लोकसभा चुनाव को लेकर चाय पर हुई मंत्रणा में राजस्थान के सभी राज्यसभा-लोकसभा सांसद मौजूद रहे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बैठक में मौजूद रहे.

इसके अलावा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद नरेंद्र खीचड़, मनोज राजोरिया,निहालचंद, रामचरण बोहरा, कैलाश चौधरी, घनश्याम तिवाड़ी,स्वामी सुमेधानंद, राहुल कस्वां, भागीरथ चौधरी, सुखबीर सिंह जौनापुरिया,राजेंद्र गहलोत, जसकौर मीणा, रंजीता कोली भी मंत्रणा में मौजूद रही.

 

बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर मंत्रणा कि आखिर किस प्रकार से अपने अपने क्षेत्र में वोट बैंक को और ज्यादा मजबूत किया जाए. मिशन-25 को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा भी कई और अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान