जोधपुर: आयकर विभाग की जोधपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए वराह इंफ्रा लिमिटेड के कार्यालय व कम्पनी के निदेशकों पर छापे मारे हैं, सड़क निर्माण, पूल निर्माण व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से कंपनी व इसके संचालक जुड़े हैं.
कम्पनी के निदेशक मुफत सिंह राव, प्रेम सिंह राव, जगदेव सिंह राव सहित इनके कारोबारी सहयोगियों पर छापेमारी चल रही है. जोधपुर में करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी हो रही है.
छापेमारी की शुरुआत में ही अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है. विभाग की अन्वेषण शाखा कार्रवाई कर रही है. कल शाम तक पूरी संपत्ति का खुलासा हो पाएगा.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 109





