Home » राजस्थान » पीएम मोदी राजस्थान को आज देंगे बड़ी सौगात, राजस्थान की रेल परियोजनाओं को करेंगे राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी राजस्थान को आज देंगे बड़ी सौगात, राजस्थान की रेल परियोजनाओं को करेंगे राष्ट्र को समर्पित

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान को बड़ी सौगात देंगे. जयपुर के सांगानेर सहित उत्तर पश्चिमी रेलवे के 6 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे. साथ ही 44 रेलवे अंडरब्रिज और ओवर ब्रिज का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.

जयपुर मंडल के 16 स्टेशनों को अमृत भारत योजना में जोड़कर विकास कार्य किए जा रहे हैं. इनमें से 10 स्टेशनों का शिलान्यास 6 अगस्त 2023 को किया गया था. शेष 6 स्टेशनों का शिलान्यास आज किया जाएगा.

सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली लोकार्पण करेंगे. इस दौरान केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल, मंत्री दर्शना जरदोश भी VC में मौजूद रहेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा सहित कई भाजपा के पदाधिकारी राजस्थानिय नागरिक मौजूद रहेंगे

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11