Home » राजस्थान » पालनहार योजना विशेष अभियान का हुआ आयोजन

पालनहार योजना विशेष अभियान का हुआ आयोजन

डीडवाना खबर डीडवाना से है जहां अब तक जिला कलेक्टर के द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर 300 बच्चों को इस योजना से जोड़कर उनको लाभान्वित किया गया है।इसी को लेकर आज शहर के राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में पालनहार योजना के विशेष अभियान का आगाज किया गया।साथ ही छात्र छात्रों को संबोधित करते हुए पालनहार योजनाओं को लेकर जिला कलेक्टर के द्वारा जानकारी प्रदान की गई।जिला कलेक्टर ने कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जो बच्चे इस योजना से वंचित है उनको पालनहार योजना जोड़ा जाएगा।इन 300 बच्चों को जोड़ने के लिए जिला कलेक्टर के द्वारा स्पेशल मॉनिटरिंग की गई थी और मॉनिटरिंग कर कर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारीया सोप कर पालनहार योजना से इन बच्चों को जोड़ा गया है और इनको लाभान्वित किया गया है और आगे भी जिला कलेक्टर के द्वारा यह पहल जारी रहेगा और भी कई बच्चों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।जिले में इस योजना के लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा और जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है और जो गरीबी रेखा से नीचे है उन सभी को इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा।जिस को लेकर जिला कलेक्टर की यह सराहनीय पहल सामने आई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान