Home » राजस्थान » महिला दिवस पर 9 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक हुई आयोजित

महिला दिवस पर 9 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक हुई आयोजित

जयपुर 29 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं श्री ओपी बुनकर तथा महिला अधिकारिता की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती बिंदु करुणाकर की उपस्थिति में महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह हेतु गुरुवार को निदेशालय महिला अधिकारता में बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश दिए गए।
शासन सचिव श्री कुणाल ने बताया कि जयपुर स्थित राज्य क़ृषि अनुसन्धान केंद्र, दुर्गापुरा में 9 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।

सौ दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा

श्री कुणाल ने सौ दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों को और अधिक गति से सम्पादित कर बेहतर परिणाम के लिए काम करें।

फील्ड में जाकर, काम कर लोगों को राहत प्रदान करें

श्री कुणाल ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर काम करने के निर्देश दिए, लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में समय पर आए। लेट लतीफी करने वालों तथा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कर्रवाई की जाएगी।

महिलाओं को आसानी से मिले ऋण

शासन सचिव ने उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत अधिकारियों को महिला आवेदन कर्ताओं को ऋण दिलवाने में पूर्ण गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान