Home » राजस्थान » 59 IRS अधिकारियों को मिली पदोन्नति, मंत्रिमंडल सचिवालय की नियुक्ति समिति ने जारी किए आदेश

59 IRS अधिकारियों को मिली पदोन्नति, मंत्रिमंडल सचिवालय की नियुक्ति समिति ने जारी किए आदेश

जयपुरः 59 IRS अधिकारियों को पदेन्नति का तोहफा मिला है. प्रधान आयकर आयुक्त/प्रधान निदेशक आयकर को मुख्य आयकर आयुक्त/प्रधान महानिदेशक आयकर के पद पर पदोन्नति मिली है. खास बात ये है कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में चार अधिकारी राजस्थान में कार्यरत है. राज्य के प्रधान निदेशक आयकर अन्वेषण सुधांशु शेखर झा, रोली अग्रवाल, भुपेन्द्र कुमार गुप्ता और मुकेश वर्मा को भी पदोन्नति मिली है. चारों अधिकारी राजस्थान में कार्यरत है. गुरुवार देर रात कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने आदेश जारी किए.

इसके अलावा राज्य में कार्य कर चुके करीब आधा दर्जन अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल है. आदेशानुसार 45 IRS अधिकारियों को पैनल वर्ष 2024 में पदोन्नति मिली है.

वहीं 14 अधिकारियों का नाम इसी वर्ष के पैनल की विस्तारित सूची में शामिल है. मंत्रिमंडल सचिवालय की नियुक्ति समिति ने आदेश जारी किए है. केन्द्र के अवर सचिव रमेश चन्द्र झा के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS