Home » राजस्थान » नगरपालिका आम चुनाव-2026 की तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

नगरपालिका आम चुनाव-2026 की तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

जयपुर। नगरपालिका आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) संदेश नायक एवं पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा नगरपालिका आम चुनाव-2026 में नाम निर्देशन की प्रक्रिया हेतु स्थापित कक्ष (इजलास न्यायालय उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़) एवं ईवीएम मशीनों के संग्रहण स्थल तथा मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समयबद्ध रूप से सुनिश्चितता तथा संबंधित अधिकारियों के बीच समुचित समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, उप पुलिस अधीक्षक जमवारामगढ़ एवं तहसीलदार जमवारामगढ़ उपस्थित रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines