Home » जयपुर » बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी महिला की चेन, घर के बाहर खड़ी थी महिला

बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी महिला की चेन, घर के बाहर खड़ी थी महिला

शहर के पंजाब एन्ड सिंध बैंक वाली गली में घर के बाहर खड़ी महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग कर ली।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई,लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत फरार हो गए।पुलिस ने महिला के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।एएसआई कमल सिंघ ने बताया कि शहर के वार्ड 12 निवासी रीना अरोड़ा दोपहर डेढ़ बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी।इसी दौरान सामने से आई बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने झप्पटा मारकर महिला के गले में पहनी हुई करीब 4 तोला वजनी सोने की चैन छीन ली।इसके बाद बाइक सवार बदमाश तुरंत फरार हो गए।घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है,जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।चैन स्नेचिंग की शिकार महिला ने बताया कि रविवार दोपहर वह ग्रोसरी लेने के लिए घर के बाहर निकली थी।ऐसे में अचानक दो जने डिस्कवर बाइक पर आए।उनमें से पीछे बैठे व्यक्ति ने चेन झपट ली और बाइक भगा ली।स्नेचिंग करने वालो के हौसले इस कदर बुलंद थे कि वह खुले चेहरे में थे।हेलमेट बाइक के पीछे टंगा था। बाइक चालक के चेहरे भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्नेचर बाहर के हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)