Poola Jada
Home » राजस्थान » मोदी के संकल्प की वजह से भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाः-भूपेंद्र यादव

मोदी के संकल्प की वजह से भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाः-भूपेंद्र यादव

जयपुर, 04 मार्च 2024। केंद्रीय मंत्री और अलवर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भूपेंद्र यादव ने प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की। प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र यादव ने मोदी सरकार के 400 पार फिर से मोदी सरकार के स्लोगन को दोहराते हुए कहा कि पीएम मोदी विकसित भारत बनाने में लगे हुए हैं, कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

केंद्रीय मंत्री और अलवर लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अलवर से लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे सांसद प्रत्याशी बनाया। भूपेंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर होने वाला चुनाव और मोदी की गारंटी से 2047 में मजबूत भारत बने इस संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। प्रदेश की सभी 25 की 25 सीटों पर कमल खिलाएंगे और विकसित भारत विजन 2047 पर काम करेंगे।

केंद्रीय मंत्री और अलवर लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी का ही परिणाम है, कि पिछले 10 साल में देश विकसित भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी का संकल्प ही हैं जिसकी वजह से भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और अब वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। कांग्रेस के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि कांग्रेस कहीं नहीं दिखती, ना ही कांग्रेस के पास कोई नीति है, ना ही कोई नेतृत्व और ना ही निर्णय लेने की क्षमता।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान