Home » राजस्थान » पूर्व मंत्री जाहिदा खान की बेटी शहनाज खान प्रधान पद से निलंबित, ये लगे हैं आरोप

पूर्व मंत्री जाहिदा खान की बेटी शहनाज खान प्रधान पद से निलंबित, ये लगे हैं आरोप

भरतपुर: कामां पंचायत समिति की प्रधान शहनाज खान को प्रधान पद से निलंबित कर दिया गया है. कामां प्रधान शहनाज खान कांग्रेस सरकार में मंत्री रहीं जाहिदा खान की पुत्री हैं. जिनको अनियमितताओं के चलते जांच के बाद राज्य सरकार ने निलंबित किया है.

इससे पहले पहाड़ी और उच्चैन प्रधान को भी निलंबित किया गया था. बता दें कि भजनलाल सरकार ने उच्चैन पंचायत समिति प्रधान हिमांशु अवाना और पहाड़ी प्रधान साजिद खान को निलंबित किया था. हिमांशु अवाना देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष और नदबई विधायक रहे जोगिंदर अवाना के पुत्र थे.

तो वहीं साजिद कांग्रेस सरकार में मंत्री रहीं जाहिदा खान के पुत्र थे. इन दोनों पर भी अनियमितता के आरोप थे. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के मंत्री अपने पुत्र- पुत्रियों और रिश्तेदारों को प्रधान बनाते हैं, इसको लेकर भी भाजपा नेताओं ने कई बार मुद्दा उठाया था

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान