जयपुरः मुख्यमंत्री भनजलाल शर्मा आज 100 दिन की कार्ययोजना पर नगरीय विकास विभाग की पहली समीक्षा बैठक लेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय में आज शाम 4 बजे बैठक आयोजित की जाएगी. इस दौरान जो बड़ी योजना है, जयपुर मेट्रो, जेड़ीए के क्या काम है, नगरीय विकास के साथ विभागों से जुड़ी एजेंसीयों के कामकाज पर चर्चा की जाएगी.
बैठक में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, ACS वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख सचिव UDH टी.रविकांत, जेडीसी मंजू राजपाल, आवासन आयुक्त इंद्रजीत सिंह
जयपुर मेट्रो के प्रबंध निदेशक पी रमेश, मुख्य नगर नियोजक संदीप दंडवते और नगरीय विकास विभाग की उप सचिव सीमा शर्मा बैठक में भाग लेंगी.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 156





